मूंढापांडे (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने चामुंडा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सोनू प्रजापति पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया है
थाना क्षेत्र के रौंडा निवासी सोनू प्रजापति चामुंडा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और यूट्यूबर हैं। वह शनिवार की शाम घर लौटते रहे थे। चौराहे के पास गांव के ही रहने वाले शिवम, प्रशांत, लोकेश, अब्दुल्ला तथा दौलतपुर के अंकित ने उसकी बाइक रुकवा ली और लाठी-डंडों से पीटकर हमला कर दिया। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
सोनू के भाई रविंद्र सिंह ने बताया कि कई वर्ष पहले चामुंडा मंदिर की चहारदीवारी निर्माण को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों से विवाद हो गया था। तभी से यह लोग उससे रंजिश रखते हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी मूंढापांडे में भर्ती कराया, वहां से डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसएचओ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद