मुरादाबाद। गेहूं को अवैध रूप से से जिले के बाहर ले जाने पर रोक लगाने के लिए जिला पुलिस और प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। दूसरे प्रांतों में गेहूं भेजने पर पुलिस भी गाड़ियों को पकड़ने में सहयोग करेगी।
डिप्टी आरएमओ विनीता मिश्रा ने बताया कि गेहूं के अवैध संचरण को रोकने लिए उन्होंने डीएम अनुज सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल से मुलाकात की है। दोनों अधिकारियों ने इस मामले में आवश्यक निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रशासन भी गेहूं से लदे वाहनों को दूसरे प्रांत में जाने से रोकेगा। पिछले साल जिला प्रशासन के सहयोग से विपणन विभाग के अधिकारियों ने काफी संख्या में गेहूं लदे वाहनों को दिल्ली और उत्तराखंड भेजते हुए पकड़ लिया था।