फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी में अनिश्चितकालीन धरने की तैयारी, राकेश टिकैत आएंगे

Fri, 10 Apr 2026 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। बृहस्पतिवार को कुंदरकी ब्लॉक परिसर में भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत हुई जिसमें बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई गेहूं की फसल को सर्वे कराकर किसानों का मुआवजा देने, सभी ग्राम पंचायतों से छुट्टा पशुओं को पकड़वा कर गौशाला भिजवाने, स्मार्ट मीटर जबरन नहीं लगाने और मच्छरों का प्रकोप रोकने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराने की मांग उठाई गई। साथ ही बीडीओ राजेंद्र सिंह को ज्ञापन भी दिया गया है। वहीं भाकियू टिकैत के कुंदरकी ब्लॉकाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने बताया कि कुंदरकी में ही अगले माह मई में अनिश्चितकालीन धरना होगा जिसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामिल होंगे जिसको लेकर तैयारियां शुरू की जा रही है। धरने में जनहित व मान सम्मान से जुड़े मुद्दे उठेंगे और संगठन के पदाधिकारियों को अनदेखी करने वालों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। पंचायत में जिला सचिव डॉ बिलाल पाशा, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद अरशद, भूरा सिंह, वकार तुर्की, नबी जान खां, रिंकू पाल, तौफीक समेत काफी संख्या में किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें