विधान परिषद चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों की ट्रेनिंग आज
शिक्षक विधान परिषद चुनाव की तैयारी तेजी के साथ चल रही है। इस मामले में जिला प्रशासन की तरफ से चुनाव ड्यूटी में तैनात होने वाले कर्मचारियों की ट्रेनिंग सोमवार को कांठ रोड स्थित चुनाव कार्यालय में कराई जाएगी। इस मामले में एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल कुमार तिवारी का कहना है कि इसके पहले चार जोनल और 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है।