फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दुष्कर्म के आरोपी के मकान और मदरसों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा में नर्स से दुष्कर्म के आरोपी एबीएम अस्पताल के संचालक शाहनवाज के पिता के तीनों मदरसों और मकान पर पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन की जांच में सामने आया है कि आरोपी का मकान और मदरसों का कुछ हिस्सा सरकारी जमीन पर बना है। प्रशासन ने रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी है। मदरसों का पंजीकरण निरस्त करने की भी संस्तुति की गई है। शासन से हरी झंडी मिलते ही मकान और मदरसे को जमींदोज किया जाएगा।
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी शाहनवाज डिलारी के राजपुर केसरिया गांव का रहने वाला है। गांव में उसका मकान है, जबकि उसका पिता हकीम सगीर अहमद सकलैनी तीन मदरसों का संचालन एक ही भवन में कर रहा है। शुक्रवार को एसडीएम ठाकुरद्वारा, सीओ ठाकुरद्वारा और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की टीम ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। जांच में सामने आया है कि मकान और मदरसे का कुछ हिस्सा सरकारी जमीन पर है। पुलिस प्रशासन की टीम जल्द ही अब बुलडोजर से मकान और मदरसे को जमींदोज करेगी। डीएम अनुज सिंह ने बताया कि मदरसा सरकारी जमीन पर बना हुआ है। आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें