फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शिशु को जन्मजात विकलांगता से बचाने के लिए प्रसव पूर्व जांच जरूरी

विज्ञापन
नया मुरादाबाद होटल होलीडे रेजिडेंसी में डॉक्टर के कार्यक्रम में बोलती महिला डॉक्टर।
विज्ञापन
मुरादाबाद। शिशु को जन्मजात विकलांगता समेत विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए प्रसव पूर्व जांच बेहद जरूरी है। इन जांचों के माध्यम से मां के गर्भ में पल रहे शिशु में बीमारियों की आशंका का पता चल जाता है। यह बातें मुरादाबाद ऑब्सटेट्रिक्स एंड गाइनेकोलॉजी सोसासटी की वार्षिक सीएमई में अतिथि वक्ता डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने कहीं।
विज्ञापन


स्त्री रोग विशेषज्ञों के संगठन ने रविवार को होटल होलिडे रीजेंसी में आयोजित इस कार्यक्रम को ओजस्वी नाम दिया। गर्भवती महिलाओं को सही समय पर जांच व टीकाकरण के लिए जागरूक करना इसका मकसद रहा। डॉ. नरेंद्र ने कहा कि अल्ट्रासाउंड और रक्त परीक्षण जैसे नियमित प्रसवपूर्व जांचों के दौरान कुछ असामान्यताओं का पता लगाया जा सकता है। यदि प्रसव पूर्व जांच में कोई समस्या नहीं दिखती है, तो भी कई असामान्यताओं का निदान जन्म के तुरंत बाद या जन्म के पहले वर्ष के भीतर हो जाता है। आगरा के डॉ जयदीप मल्होत्रा ने बांझपन प्रबंधन पर बात की। कोलकता के डॉ. भास्कर पाल ने एंडोमेट्रियोसिस पर अध्ययन साझा किया। उन्होंने कहा कि एंडोमेट्रियोसिस ऐसी बीमारी है जिसमें गर्भाशय की अंदरूनी परत (एंडोमेट्रियम) जैसा ऊतक गर्भाशय के बाहर विकसित हो जाता है। अंडाशय, फैलोपियन ट्यूब या पेट के अन्य हिस्सों में। यह ऊतक हार्मोनल परिवर्तनों के कारण हर महीने टूटता और रक्तस्राव करता है, लेकिन बाहर नहीं निकल पाता है। इससे सूजन, निशान ऊतक और गंभीर दर्द होता है। इससे बांझपन जैसी प्रजनन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।
एंडोमेट्रियोसिस के जटिलताओं का समाधान करने के लिए चिकित्सा प्रबंधन में दर्द निवारक दवाएं, हार्मोनल थेरेपी जैसे गर्भनिरोधक गोलियां, पैच और इंजेक्शन, और गंभीर मामलों में लेप्रोस्कोपी या हिस्टेरेक्टॉमी जैसी सर्जिकल प्रक्रियाएं शामिल हैं। बेंगलुरु की डॉ. शीला माने ने मातृ मृत्यु दर की रोकथाम पर बात की। लखनऊ की डॉ. मंदाकिनी प्रधान ने आरएच नेगेटिव आइसोइम्यूनाइज्ड गर्भावस्था प्रबंधन पर बात की। पुणे के डॉ. पराग बिनीवाले ने स्वस्थ जन्म के लिए कई उपाय साझा किए। इस सम्मेलन में करीब 145 डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। संस्था की अध्यक्ष डॉ. दीपाली वर्मा, सचिव डॉ. नेहा चंद्रा, कोषाध्यक्ष सोनम रस्तोगी ने कार्यक्रम का संचालन किया। डॉ. नीना मोहन, डॉ. अर्चना गोयल, डॉ. धनवंती रानी, डॉ. प्रेम लता श्रीधर, डॉ. संगीता मदान, डॉ. अर्चना अग्रवाल, डॉ. बबीता गुप्ता, डॉ. शेफाली सिंह, डॉ. सुदीप कौर, डॉ. प्रीति गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

नया मुरादाबाद होटल होलीडे रेजिडेंसी में डॉक्टर के कार्यक्रम में बोलती महिला डॉक्टर।

नया मुरादाबाद होटल होलीडे रेजिडेंसी में डॉक्टर के कार्यक्रम में बोलती महिला डॉक्टर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें