डीएम कार्यालय के अनुसार शनिवार और रविवार को परीक्षा में प्रतिदिन 44 हजार 448 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर 16 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पैट) आज और कल जिले के 47 केंद्रों पर होगी। दो दिनों की परीक्षा में करीब 89 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी ने दस किलोमीटर परिधि में नर्सरी से लेकर इंटर तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
डीएम कार्यालय के अनुसार शनिवार और रविवार को परीक्षा में प्रतिदिन 44 हजार 448 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 47 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, नौ आरक्षित मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा कार्य के लिए सभी नोडल अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किए गए हैं। ड्यूटी में शिक्षा विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
एसपी यातायाय सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि रूट डायवर्जन नहीं किया जाएगा ताकि छात्रों को वाहन के लिए परेशानी न उठानी पड़े। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है।