फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पिछले चार साल में सबसे ज्यादा बरसा प्री मानसून

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। इस बार अल नीनो की वजह से मानूसन कमजोर रहने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है, लेकिन अभी तक प्री मानसून में पिछले चार वर्षों के मुकाबले अधिक बारिश हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक 1333 एमएम बारिश हो चुकी है, जबकि पिछले वर्ष 467.6 एमएम बारिश हुई थी। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा प्रभारी ने बताया कि 29 जून तक मौसम में बदलाव होने के आसार हैं।
विज्ञापन

शहरवासी दिनभर धूप की तपिश और उमस से बेहाल रहते हैं। दोपहर में स्थिति यह है कि लोग आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। मौसम डाटा संग्रह केंद्र के प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
वहीं, न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में नमी सुबह 55 फीसदी थी, जो शाम को 41 फीसदी दर्ज की गई। पूरब से पश्चिम दिशा में हवा की गति पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही। उन्होंने बताया कि पुरवा और पछुआ हवाओं के टकराव से दो से तीन बार तेज आंधी और जोरदार बारिश हो चुकी है, इसलिए यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री मानसून की बारिश
वर्ष बारिश
2022 165.8
2023 550.8
2024 505.1
2025 467.6
2026 1333.5
(आंकड़ा मिलीमीटर में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें