फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुल्क की तरक्की, शांति और खुशहाली को मांगीं दुआएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। माहे रमजानुल मुबारक के तीसरे जुमे के मौके पर शुक्रवार दोपहर नगर और देहात इलाके की सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज पढ़ी गई। इस दौरान मुल्क और कौम की तरक्की तथा शांति और खुशहाली को खास दुआएं मांगी गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही मस्जिदों में तीसरे जुमे की नमाज पढ़े जाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई थीं। दोपहर को मस्जिदों से अजान होते ही नमाजी जुमे की नमाज पढ़ने मस्जिदों में पहुंचे। वहीं इमामों ने मस्जिदों में खुतबा पढ़ा। खुतबे में माहे रमजान में रोजा रखने और नमाज पढ़ने के अलावा विशेष इबादत करने को महत्व बताया। यह भी कहा गया कि वर्तमान में माहे रमजान का दूसरा अशरा चल रहा है। जुमे की नमाज के अंत में सभी नमाजियों द्वारा एक साथ विशेष दुआ मांगी गई। बिलारी नगर के अलावा देहात इलाके के सहसपुर, मोहम्मद इब्राहीमपुर, ईसापुर, शेरपुर माफी, थांवला, बगरौआ, जलालपुर, मुंडिया भीकम आदि गांवों की मस्जिदों में भी रमजान के तीसरे जुमे की सामूहिक नमाज पढ़ी गई। अनेक नन्हें रोजदारों ने भी रमजान के तीसरे जुमे के मौके पर रोजा रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें