फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय की रक्षा हमारा धर्म: तोगड़िया

Mon, 29 Aug 2016 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रवीन तोग‌ड‌ि़या
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद ने गरीबों के निशुल्क इलाज का बीड़ा उठाया है, इसी के तहत हल्द्वानी में निशुल्क हेल्थ सेंटर शुरू किया गया है। देशभर में गरीबों को निशुल्क इलाज मिले इसकी तैयारी की है। देश भर में स्वास्थ्य केंद्र खोले जा रहे हैं। मुरादाबाद में भी केंद्र खोला जाएगा। यह बात विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने पत्रकारों से बातचीत में कही। 
विज्ञापन


तोगड़िया हल्द्वानी में स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करने के बाद रात्रि विश्राम के लिए देर रात मुरादाबाद में वरिष्ठ हिंदूवादी नेता उमेश त्रिवेदी के आवास पर पहुंचे। गोरक्षकों को लेकर प्रधानमंत्री के रुख के सवाल पर बोले कि किसी भी गाय की रक्षा करना हमारा धर्म है। हम गौमाता को किसी भी हाल में कटने नहीं देेंगे चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े। गोरक्षकों को परेशान नहीं करने दिया जाएगा।

देशभर में गोरक्षक गाय की रक्षा में जुटे हैं। कश्मीर के हालात पर बोले, वहां असुरक्षा की भावना है। सुरक्षा कर्मी और सेना के जवान खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष विशाल त्यागी, अमित सिंह, अंकित सैनी, मनोज गुप्ता, अंकित शर्मा, गौरव राजपूत आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें