फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तमंचा लहराने के आरोप में प्रधान के पिता गिरफ्तार

Fri, 17 Oct 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी। सिहाली खद्दर के ग्राम प्रधान के पिता इंतजार हुसैन को पुलिस ने एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इंतजार हुसैन पर तमंचा लहराते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने का आरोप है।
क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिहाली खद्दर के ग्राम प्रधान के पिता इंतजार हुसैन निवासी मुडिया गन्नू थाना डिलारी को पुलिस ने 315 बोर के तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया गिरफ्तार आरोपी पर हाथ में तमंचा लेकर लहराते हुए वीडियो वायरल करने का आरोप हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं इंतजार पर अपना खाैफ पैदा करने के लिए क्षेत्र में हवाई फायरिंग करने का भी आरोप है। उसके डर से गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कोई मुंह खोलने की हिम्मत नही जुटाता है। गिरफ्तार आरोपी पर सरकारी संपत्ति नष्ट करने सहित अन्य तीन केस कोर्ट में विचाराधीन हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें