फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो का निरंतर करें अभ्यास

Sun, 30 Nov 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने शनिवार को बेल्ट टेस्ट परीक्षा दी। इस दौरान खिलाड़ियों को आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो का निरंतर अभ्यास करते रहने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कांठ नगर स्थित आकाश कोरियन ताइक्वांडो एकेडमी में खिलाड़ियों की बेल्ट टेस्ट परीक्षा में उन्हें तकनीक, अभ्यास स्तर और अनुशासन का परीक्षण दिया गया। इस दौरान मुरादाबाद से आए ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव आलोक कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों को जल्द की परीक्षा के रिजल्ट घोषित कराने के लिए कहा। कहा कि यह परीक्षा खिलाड़ियों की प्रगति का महत्वपूर्ण चरण होती है, जिसमें शारीरिक संतुलन, कौशल, किक-पंच तकनीक आदि का मूल्यांकन किया जाता है। आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो का निरंतर अभ्यास करें। एकेडमी की महिला कोच ऋतिका शर्मा ने कहा कि खिलाड़ी मेहनत के दम पर आगे बड़े मंचों तक पहुंच सकते हैं और इस तरह की परीक्षाएं उनके आत्मविश्वास को मजबूत बनाती हैं।
मौके पर कोच हर्ष शर्मा, अहाना भारद्वाज, कामाक्षी माहेश्वरी, साकेत मोहन अग्रवाल, मिस्ठी पुनिया, प्रणिका शुक्ला, शौर्य विश्नोई, शौर्य प्रताप, वाणी त्यागी, मधुर त्यागी, वैदिक सहगल, अक्षिता, एनी चौहान, अथर्व विश्नोई, खुशी, राजविका सिंह, मोहम्मद अरहम अल्वी, नव्या प्रताप सिंह, श्रेष्ठ वत्स, ऋषिका शर्मा, जीविशा शर्मा, नव्या अहलावत, उन्नति माहेश्वरी, मृत्युंजय सिंह, मोहम्मद अबुजर अल्वी व तेजस्व वत्स आदि खिलाड़ी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें