ठाकुरद्वारा। देहात बिजली घर से जुड़े असलेमपुर और गोपीवाला गांव की नई बस्ती के करीब 80 घरों में पिछले 10 दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है। 11000 की विद्युत लाइन के तीन खंभे गिरने से यह समस्या उत्पन्न हुई है।
ग्रामीणों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नलकूप की लाइन से जोड़ा गया है। इससे उन्हें दिन में केवल छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है। रात के समय इन घरों में पूरी तरह अंधेरा छाया रहता है। असलेमपुर निवासी सुधीर कुमार, जाहिद पप्पू, दिग्वेंद्र और यशवीर सिंह ने बताया कि एक सप्ताह से उनके गांव के करीब 30 घरों में बिजली नहीं है। गोपीवाला के आबिद और शाकिर ने भी शिकायत की कि कई दिनों से आपूर्ति बाधित है। देहात बिजली घर के जेई चंद्रिका यादव ने बताया कि बारिश के कारण नदी के पास खंभे गिर गए थे। पानी भरा होने के कारण हाइड्रा मशीन वहां नहीं पहुंच पा रही है। जेई चंद्रिका यादव के अनुसार, बारिश में नदी के पास पानी भरने से खंभे गिरे थे। अभी भी घटनास्थल पर पानी भरा हुआ है। इस वजह से खंभों को गाड़ने के लिए हाइड्रा मशीन नहीं जा पा रही है। उन्होंने बताया कि पानी सूखने पर खंभे खड़े कर विद्युत आपूर्ति को सुचारू कर दिया जाएगा।