फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिलारी से बिचौला जाने वाली मुख्य सड़क पर गड्ढे बने परेशानी का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर में सिरसी रोड स्थित रामरतन इंटर कॉलेज के सामने से बिचौला गांव को जाने वाली सड़क कई जगहों पर टूट चुकी है।
विज्ञापन

यह सड़क सिरसी रोड से बिचौला गांव होते हुए खंडुआ गांव के रेलवे क्रॉसिंग तक जाती है। इस तीन किमी लंबी सड़क से होकर बिचौला और खंडुआ के अलावा सतारन, ज्वालापुरी, कूबरी मानक,कनौबी, पहाड़पुर, नवैनी गद्दी, जमालपुर, जरगांव, इब्राहिमपुर मिर्जा, सादिकपुर, नगला गूजर, सरथल व बहटा सरथल समेत डेढ़ दर्जन ग्रामों के लोग प्रतिदिन बिलारी आते हैं। यह सड़क सिरसी रोड से बिचौला गांव तक सबसे ज्यादा खराब है।
बिलारी से बिचौला रोड होते हुए ई-रिक्शा चालक विभिन्न ग्रामों की सवारी लेकर जाते हैं। इस सड़क के गड्ढों में बारिश में पानी भर जाने से ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन अक्सर असंतुलित होकर गिर जाते हैं और यात्री भी चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलारी के चीनी मिल से जरगांव होते हुए चंदौसी जाने वाली सड़क पर चीनी मिल चलने के सीजन में गन्ने के वाहनों से जाम लगने पर अधिकतर राहगीर बिचौला जाने वाली सड़क से होकर जाते हैं। क्षेत्रीय लोगों के आवागमन के लिए यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें