ठाकुरद्वारा। गांव फरीदनगर में गर्भवती महिला बुधवार को फंदे पर पर लटकी मिली थी। उसकी शुक्रवार को बृहस्पतिवार को मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
महिला के पिता महबूब शाह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर उसके पति मोहम्मद जीशान और ससुर आदि पर कम दहेज कम देने को लेकर उसे तंग करने और मारपीट करने का आरोप लगाया था। 18 जून को उसे फांसी के फंदे पर लटकाकर हत्या करने का आरोप भी लगाया गया था। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। पुलिस ने महिला के शव को पीएम के लिए भेजा था।
कोतवाली के एसएसआई बृजेंद्र सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में महिला की मौत लटकने हैंगिंग से होने की पुष्टि हुई है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। शुक्रवार को पीएम के बाद सानिया का अंतिम संस्कार उसके मायके गांव गजरौला जय सिंह में किया गया। दफन होने के बाद शाम को महिला के पिता महबूब शाह और अन्य परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस से उसके पति और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।