मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा निवसी केबिल कारोबारी मोहित उर्फ प्रशांत वर्मा और उनकी पत्नी के शव का पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया। मंगलवार शाम आई पीएम रिपोर्ट के मुताबिक पति का धारदार हथियार से गला रेता गया था। जिससे गले का पिछले हिस्से के मात्र एक इंच ही बचा था। हाथों पर निशान बता रहे हैं कि प्रशांत ने विरोध तो खूब किया पर उसके हाथ पकड़ लिए गए। जबकि पत्नी की गला दबाकर हत्या की गई थी।
ठाकुरद्वारा के पीपल डोला आर्य नगर निवासी मोहित वर्मा उर्फ प्रशांत वर्मा और उनकी पत्नी मोना वर्मा के शव सोमवार देर रात घर में पड़े मिले थे। मंगलवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, मोहित उर्फ प्रशांत वर्मा का गला धारदार हथियार से कटा गया था। जबकि मोना को गला घोंटकर मौत के घाट उतारा गया था। प्रशांत के दोनों हाथों की कलाइयाें पर चोटों के निशान मिले हैं। जिससे माना जा रहा है कि कातिलों से प्रशांत ने संघर्ष किया था। माना जा रहा है कि कातिलों ने उसके हाथों तेजी से पकड़ा था। जिससे उसकी कलाइयों पर निशान पड़ गए थे। इसके अलावा मोना की गला दबाकर हत्या की गई थी। मोना ने भी अपनी जान बचाने के लिए हत्यारों से संघर्ष किया था।