फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कब्र से निकालकर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएम के आदेश पर कब्र से निकाले गए महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शव गल जाने के कारण महिला के शरीर पर कोई निशान नहीं मिला। हत्या की वजह जानने के लिए बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। बिसरा की जांच के बाद ही माैत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन


कुंदरकी के मोहल्ला गुलड निवासी नफीस ने डीआईजी मुनिराज जी को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि 13 वर्ष पूर्व उसकी बहन अंजुम की शादी मूंढापांडे के गांव ककघटा निवासी शाहिद के बेटे इमदाद से हुई थी। कार की मांग पूरी न होने पर देवर सद्दाम, ननद और जेठ ने सात सितंबर के दिन उनकी बहन की हत्या कर दी।
डीआईजी के आदेश पर इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। बाद में डीएएम के आदेश पर अंजुम का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। महिला का शव पूरी तरह गल भी चुका था। इसलिए शरीर पर किसी तरह का कोई निशान नहीं मिला। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। अब बिसरे की रिपोर्ट आने पर माैत की वजह सामने आ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें