फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अधिवक्ता के शव का दो बार पोस्टमार्टम, दोनों बार रिपोर्ट अलग-अलग

Thu, 25 Jun 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अधिवक्ता विनय कुमार कश्यप के शव का दो बार पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन दोनों बार अलग अलग रिपोर्ट आई है। पहले हार्ट अटैक से मौत बताई गई जबकि दूसरी बार चिकित्सकों के पैनल से कराए गए पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण विसरा सुरक्षित रखना बताया गया है। परिजन, रिश्तेदार नशा मुक्ति केंद्र संचालक और उनके स्टाफ पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने को पाकबड़ा थाने में तहरीर भी दे दी है लेकिन पुलिस का दावा है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिस कारण मामला उलझ गया है।
विज्ञापन

आवास विकास बुद्धि विहार गायत्री पार्क के पास रहने वाले विनय कुमार कश्यप (45) अधिवक्ता थे और मुरादाबाद कचहरी में प्रैक्टिस करते थे। उनके परिवार में मां सरोज कश्यप और बहन शीतल कश्यप हैं। विनय कुमार कश्यप के ममेरे भाई काशीपुर निवासी दुर्गेश कुमार ने बताया कि विनय अपने एक साथी के साथ 17 जून को काशीपुर आए और राम नगर में गर्जिया मंदिर पर घूमने के बाद वापस मुरादाबाद चले गए थे। 17 जून की रात नशे की हालत में उन्हें पाकबड़ा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की सुबह अधिवक्ता की बहन और मां को नशा मुक्ति केंद्र की ओर से सूचना दी गई कि विनय की तबीयत खराब है उन्हें टीएमयू में भर्ती कराया गया है। परिजन अस्पताल पहुंचे तो विनय की मौत हो गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर अधिवक्ता भी अस्पताल पहुंच गए थे और उन्होंने डॉक्टरों से बात की तो पता चला कि विनय की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही गई लेकिन परिजन और अधिवक्ता रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की । दोबारा चिकित्सकों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। जिसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं बताया गया है। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता का कहना है कि पुलिस अधिकारियों से बात हो गई है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह का कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


शादी के एक साल बाद ही पत्नी से अलग हो गए थे विनय
मुरादाबाद। ममेरे भाई दुर्गेश कुमार ने बताया कि करीब नौ साल पहले विनय कुमार कश्यप की शादी हुई थी लेकिन शादी के एक साल बाद ही पति पत्नी के बीच विवाद होने के कारण दोनों अलग अलग हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें