फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: भाकियू टिकैत ने पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Tue, 04 Oct 2022 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

किसान नेताओं का कहना है कि लखीमपुर की घटना में निर्दोष किसानों को गिरफ्तार किया गया था। उन पर लगे झूठे मुकदमे को जल्द वापस किया जाए।
विज्ञापन
लखीमपुरखीरी हिंसा - फोटो : पीटीआई-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने लखीमपुरखीरी कांड के लिए केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री को साजिशकर्ता बताते हुए बर्खास्त करने की मांग की। आरोप लगाया कि किसानों की हत्या के लिए केंद्रीय मंत्री जिम्मेदार थे। इस मामले में किसान नेताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय को सौंपा।

विज्ञापन


किसान नेताओं का कहना है कि लखीमपुर की घटना में निर्दोष किसानों को गिरफ्तार किया गया था। उन पर लगे झूठे मुकदमे को जल्द वापस किया जाए। ज्ञापन में कहा गया कि पिछले साल तिकुनिया में शांतिपूर्ण आंदोलन कर वापस लौट रहे किसानों पर मंत्री के करीबियों ने गाड़ी चढ़ा दी थी। घटना में चार किसान और एक पत्रकार शहीद हो गए थे। दर्जनों किसान बुरी तरह घायल भी हो गए थे। इस घटना के पीछे बड़ा षड्यंत्र था। शहीद किसानों के अंतिम संस्कार के दौरान किसान नेताओं के साथ सरकार का कुछ मांगों पर समझौता हुआ था। उन मांगों पर केंद्र और राज्य सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। प्रदेश और केंद्र सरकार ने जो किसानों से वायदे किए थे वे पूरे होने चाहिए।

पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक किसानों के साथ न्याय नहीं होगा। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जिला मुख्यालय पर ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, प्रदेश सचिव, डॉ. चरण सिंह, मंडल प्रवक्ता गौरव तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ऋषि पाल सिंह, दीपक चौधरी, राधेश्याम सिंह, जितेंद्र उर्फ जीतू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें