फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे से बिजली को तरस रही हजारों की आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बारिश की वजह से ठप हुई बिजली आपूर्ति पटरी नहीं लौट पाई है। कांशीराम नगर बिजली घर से जुड़े क्षेत्र में हजारों की आबादी पिछले 48 घंटे से बिजली को तरस रही है। क्षेत्रवासियों ने इस की शिकायत बिजली अधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई। इसके अलावा ऊर्जा मंत्री को ट्वीट किया है। इसके बाद भी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कांशीराम नगर बिजली घर से भोला सिंह की मिलक, बिशनपुर और काजीपुरा समेत कई क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। कांशीराम नगर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास से होकर अंडर ग्राउंड बिजली लाइन गुजर रही है। इस लाइन में दो दिन पहले बारिश में खराबी आ गई थी। इसके बाद से भोला सिंह की मिलक, बिशनपुर और काजीपुरा की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। अंडर ग्राउंड बिजली लाइन के अलावा अतिरिक्त लाइन भी लंबे समय से खराब पड़ी है। लोगों ने इस मामले की शिकायत बिजली अधिकारियों से की, लेकिन शनिवार रात तक बिजली लाइन ठीक नहीं की गई थी। एसडीओ ने बताया कि दूसरे लाइन से बिजली आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहा है।
कबीर नगर में बिजली आपूर्ति ठप
मुरादाबाद। कबीर नगर एमडीए कालोनी में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। कई बार शिकायत के बाद भी बिजली लाइन ठीक नहीं की है। दो दिन पहले हुई बारिश से बिजली लाइन में दिक्कत आ गई थी। लाइन पर पेड़ गिर गया था। जिससे लाइन टूट गई थी। दो दिन बाद भी लाइन ठीक नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें