फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम होने के बजाय लगातार बढ़ रहा है शहर में प्रदूषण

Fri, 22 Nov 2019 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
मुरादाबाद - फोटो : अमर उजाला/ ब्यूरो मुरादाबाद
विज्ञापन

शहर का प्रदूषण कम होने के बजाय लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 330 दर्ज किया गया। वातावरण में पीएम 10 की उपलब्धता अधिकतम पांच सौ माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। वहीं नाइट्रोजन ऑक्साइड का स्तर भी 359 तक पहुंच गया।

विज्ञापन


पीएम 2.5 की उपलब्धता अधिकतम 449, न्यूतनम 98 और औसत 318 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। टाइम लाइन पर अधिकतर समय लाल और मैरून रंग ही दिखाई दिया। कुछ समय के लिए जरूर प्रदूषण से राहत मिली थी, जिसकी वजह से टाइम लाइन का रंग हरा और पीला हो गया।

नाइट्रोजन ऑक्साइड की मात्रा औसत 144, न्यूनतम 48 और अधिकतम 353 दर्ज की गई। पीएम 10 सुबह के समय अधिक रहा। औसत उपलब्धता 256, न्यूनतम 106 और अधिकतम पांच सौ माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें