फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मतदानकर्मी आज से प्रशिक्षण के साथ डाक मतपत्र से करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मतदान में लगे कर्मचारी बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लेने के साथ-साथ डाक मतपत्र से अपने मताधिकार का भी प्रयोग करेंगे। इस दौरान चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को भी जिला निर्वाचन अधिकारी ने आमंत्रित किया है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) ने बताया कि नगरीय निकायों के सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कर्मियों के मतदान के लिए डाक मतपत्र द्वारा मतदान की सुविधा प्रदान की गई है। मतदानकर्मी 27, 28 और 29 अप्रैल को प्रशिक्षण केंद्र राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज और राजकीय महिला पाॅलिटेक्निक काॅलेज कांठ रोड में प्रशिक्षण लेंगे। इसके बाद डाक मतपत्र के माध्यम से प्रत्याशियों को मतदान करने के लिए कर्मचारियों को सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को भी बुलाया गया है। राजकीय महिला पाॅलीटेक्निक में सभी नगर पंचायत, नगर पालिका और राजकीय पुरुष पाॅलिटेक्निक में नगर निगम प्रत्याशियों के मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें