फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad : लाकड़ी फाजलपुर बाईपास पर पेंट के गोदाम में लगी आग, दमकल ने पाया घंटे भर में काबू

Thu, 27 Apr 2023 12:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की एक के बाद एक पांच गाड़ियां पहुंच गईं। कर्मचारियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पौने तीन बजे लाकड़ी फाजलपुर बाईपास स्थित पेंट के गोदाम में आग लग गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की एक के बाद एक पांच गाड़ियां पहुंच गईं। कर्मचारियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


सिविल लाइंस के रामगंगा विहार निवासी मनमीत सिंह का मझोला क्षेत्र में लाकड़ी फाजलपुर बाईपास पर मैसर्स गुरुनानक पेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम से पेंट का गोदाम है। मंगलवार रात गोदाम बंद करने के बाद कर्मचारी अपने घर चले गए थे जबकि गोदाम स्वामी भी घर चले गए थे।

मंगलवार रात करीब पौने तीन बजे आस पड़ोस के लोगों ने देखा कि गोदाम के अंदर से आग की लपटें निकल रही थीं। लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को मामले की सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष कुमार चौधरी ने बताया कि तीन मंजिला इमारत के नीचे हिस्से में पेंट की दुकान है और जिससे आग की लपटें निकल रहीं थी। दुकान का शटर बंद होने के कारण टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

शटर काटने के बाद फायर ब्रिगेड यूनिट के लोग अंदर घुसे और आग को बुझाते हुए अंदर जाया गया और इमारत के साथ दुकान में लगी आग बुझाया गया। शुरुआती जांच पड़ताल में आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट लग रहा है। विस्तृत जांच में सही कारण निकल कर सामने आएगा। उधर, गोदाम स्वामी का कहना है कि आग से उनका काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें