फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पोलिंग पार्टियों ने मंडी समिति पहुंच जमा कराई ईवीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। संभल लोकसभा क्षेत्र के लिए जिले की कुंदरकी और बिलारी विधानसभा सीट के लिए मंगलवार हुए मतदान के बाद पोलिंग पार्टियों की वापसी के साथ मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा कराने का काम देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

संभल लोकसभा क्षेत्र में जिले की बिलारी और कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र आते हैं। निर्वाचन संपन्न कराने के लिए कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में 436 तथा बिलारी क्षेत्र में 347 बूथ (कुल 783 बूथ) बनाए गए थे। यहां निर्वाचन संपन्न कराने के लिए सोमवार को ही पोलिंग पार्टियां संबंधित बूथों पर पहुंच गई थीं। इन सभी बूथों पर मंगलवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान किया गया। इसके बाद पोलिंग पार्टियों के वापस मंडी समिति आने का सिलसिला शुरू हो गया। देर रात तक पोलिंग पार्टियों ने मंडी समिति पहुंच कर वहां स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा कराई। इसके चलते मंडी समिति में देर रात खासी गहमा-गहमी रही। इस मौके पर सीडीओ, पीडी, एडीएम (प्रशासन) समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें