फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग को पीटने के मामले पर शुरू हुआ सियासी खेल, अखिलेश ने छोड़ी ट्विटर फुलझड़ी

Fri, 28 Dec 2018 03:27 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
politics - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भाजपा नेता द्वारा दिव्यांग को पीटने के मसले पर अन्य राजनीतिक दलों ने सियासी रोटियां सेकना शुरू कर दिया है। घटना की चर्चा होने पर न केवस सपा कार्यकर्ता सक्रिय हो उठे बल्कि पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर सियासी शोलों को भड़का दिया। अखिलेश ने ट्वीट किया- धमकी का जवाब वोट से! लाठी का जवाब लड्डू से!

विज्ञापन





दरअसल, इस ममाले में सियासत का स्कोप देखते ही स्थानीय स्तर पर सपा कार्यकर्ता सक्रिय हो गए। गुरुवार को सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चंदौसी में पीड़ित दिव्यांग से मुलाकात की और उसे लड्डू खिलाया। इसके बाद सपा अध्यक्ष ने पीड़ित को लडडू खिलाते हुए सपाइयों के फोटो के साथ ट्वीट करके लिखा कि धमकी का जवाब वोट से,लाठी का जवाब लडडू से। 

आपको बता दें कि अखिलेश ने इस मामले को लेकर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से जानकारी मांगी थी। इसीलिए सपा कार्यकर्ता पीड़ित के घर लड्डू लेकर पहुंचे। पीड़ित को लड्डू खिलाने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने इस मामले पर अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को दी।    
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि सपा कार्यकर्ताओं ने दिव्यांग को जैकेट और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और परिवार के अन्य जनों को वस्त्र दिये। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें