फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के बेटे ने बुला ली आला अफसरों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले के एक भाजपा नेता के बेटे ने तीन दिन पहले जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक बुला ली। नेताजी के बेटे की बुलाई इस बैठक को लेकर प्रशासनिक हलकों में जबरदस्त चर्चाएं हैं। बुलावा नेता के बेटे ने भेजा था इसलिए 15-16 अधिकारियों ने इसमें जाने से गुरेज नहीं किया। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई इस बैठक में नेता के बेटे ने अफसरों को आदेश - निर्देश भी दिए। मीटिंग में शामिल रहे एक अफसर ने बताया कि उन्हें कॉल की गई थी कि नेताजी मिलना चाहते हैं। जाकर पता चला कि दूसरे विभागों के अफसर भी वहां बैठे थे।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई इस बैठक में अफसर पहुंचे तो नेताजी कहीं नहीं दिखे। नेताजी के कारिंदों ने अंदर बैठे भैय्या जी से ही (नेता के बेटे से) अफसरों को मिलवाना शुरू कर दिया। परिचय की औपचारिकता के बाद नेता का बेटा सभी को एक - एक कर काम बताने लगा। कुछ से कहा गया कि ऐसे नहीं चलेगा, सुधार करें। बाद में नेता जी पहुंचे और पापा - बेटे ने अफसरों को आदेश - निर्देश देकर जरूरी हिदायतों के साथ विदा कर दिया। नेता के बेटे द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेेने की जानकारी आला अफसरों तक पहुंची तो उन्होंने भी इस पर नाखुशी जताई। अफसरों ने अपने सियासी समीकरणों के जरिए बात पार्टी में ऊपर तक पहुंचा दी। इस बैठक को लेकर अब सियासी हलकों के साथ ही भाजपा के अंदर भी चर्चाएं हैं। कुछ ऑडियो भेजकर इस बैठक की शिकायत प्रदेश नेतृत्व तक भेजी गई है।
नेता के बेटे द्वारा जिला स्तरीय अफसरों की बैठक बुलाए जाने की जानकारी मुझे नहीं हैं। किसी अधिकारी ने न तो मुझे इस बारे में बताया और न ही ऐसी किसी बैठक में जाने के बारे में मुझसे अनुमति ली है। - राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें