कांठ। पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान के अंतर्गत 28 जून से पोलियो कार्यक्रम शुरू होगा। इसकी सफलता के लिए तैयारियों की जा रही हैं। स्वास्थ्य कर्मियों और पोलियो वर्करों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कांठ क्षेत्र में 28 जून से पोलियो अभियान की शुरुआत सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह के नेतृत्व में होगी। मंगलवार को सीएचसी की आईओ अंशु सारवान ने बताया कि अबकी बार छजलैट ब्लॉक क्षेत्र में शून्य से पांच वर्ष तक के 58959 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने लक्ष्य रखा गया है। अभियान के पहले दिन बूथों पर बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी और इसके बाद 29 जून से छूटे बच्चों को डोर टू-डोर टीमें दवाई पिलाएंगी। इसके लिए क्षेत्र में 44 सुपरवाइजरों की निगरानी में 117 टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंगलवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें पोलियो अभियान की सफलता के लिए प्रशिक्षण भी किया और सरकार की गाइड लाइन की जानकारी दी। इस अवसर पर आईओ अंशु सरवानन, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक चंद्रशेखर यादव आदि भी मौजूद रहे। संवाद