फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों ने किया युवक का अपहरण, जेल पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र में दो सिपाहियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर एक युवक को अगवा कर लिया। पुलिसकर्मी उसे मूंढापांडे क्षेत्र में हाईवे पर ले गए और उसके परिवार से एक लाख रुपये की फिरौती मांग ली। परिजनों ने एसएसपी से इस मामले की शिकायत की, तब पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की घेराबंदी कर ली। इसी बीच आरोपी अगवा युवक को हाईवे पर टोल प्लाजा के पास चलती कार से फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर दो सिपाही समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार दोपहर बाद आरोपी अदालत में पेश किए गए। उधर दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उदय शंकर सिंह ने बताया कि भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव शाहपुर मजरा निवासी अहसान ने 27 फरवरी की शाम करीब साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना दी कि उसके बेटे मुख्तार अली उर्फ सलमान उर्फ मोटा (22) को भोजपुर थाने में तैनात सिपाही अक्षय उप्पल और मूंढापांडे थाने की क्यूआरटी में कार्यरत आरक्षी निखिल एवं उसका तहेरे भाई आशीष गांव से अगवा कर ले गए हैं। आरोपी बेटे को छोड़ने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। आरोपी कार से पहुंचे थे और सलमान को कॉल कर बहाने से बुलाया। सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की घेराबंदी की तो आरोपी सलमान का मोबाइल छीन कर उसे टोल प्लाजा के पास फेंक कर फरार हो गए। पुलिस को सलमान चोटिल अवस्था में टोल प्लाजा के पास ही मिला।
पुलिस ने सलमान को उसको उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सिपाही अक्षय उप्पल निवासी पुट्टी इब्राहीमपुर थाना थाना रामराज जनपद मुजफ्फरनगर, आरक्षी निखिल पवार निवासी गांव ककड़ी पुर थाना रमाला जनपद बागपत, आशीष निवासी गांव ककड़ीपुर थाना रमाला जनपद बागपत कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल कार और पीड़ित से लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। एसपी ग्रामीण ने बताया आरोपियों को शुक्रवार शनिवार दोपहर बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें