फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पुलिसकर्मी की लापता नाबालिग बेटी 48 घंटे बाद बरामद

Sat, 10 Jan 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी लापता हो गई। उसे शुक्रवार को शिकायत के 48 घंटे बाद उसे यूपी और उत्तराखंड पुलिस ने जगह-जगह छापेमारी कर बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

नाबालिग का कुछ लोगों पर बिस्किट में नशीला पदार्थ खिलाकर अपहरण करने का आरोप है। पुलिस ने बरामद नाबालिग को देर शाम कोतवाली लाकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। एक महिला के पति उत्तराखंड पुलिस में सिपाही थे उनकी मृत्यु के बाद उनकी पत्नी को उनकी नौकरी मिली है। महिला सिपाही के पद पर नियुक्त हो गई, लेकिन उनकी इस समय देहरादून में ट्रेनिंग चल रही है। वह अपनी बेटी के साथ रहती हैं। नाबालिग बेटी कक्षा 6 में पढ़ती है। पुलिस के अनुसार वह बृहस्पतिवार को अचानक घर से लापता हो गई। इसका पता उसकी मां को लगा तो उसने उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों से इसकी शिकायत कर अपनी बेटी को बरामद कराने की मांग की। इस पर उत्तराखंड के थाना कुंडा की पुलिस ठाकुरद्वारा पहुंची। अपने अधिकारियों के निर्देश के बारे में अवगत कराया। इस पर कोतवाली पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस के साथ नाबालिग का पता लगाने के लिए जगह-जगह छापामारी की। प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि किशोरी को थाना बिलारी के एक गांव से पुलिस ने बरामद कर लिया है।
उसे कोतवाली लाया गया है। उसकी मां और परिजन भी आ गए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है। उनका कहना है कि उन्हें अपहरण की शिकायत नहीं है। वह अपनी बुआ के घर से मिली है, मामले की जांच की जा रही है। किशोरी की मां की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें