मुरादाबाद में तैनात सिपाही ने अपनी प्रेमिका के पिता और उसके भाइयों पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि सिपाही के साथ आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बिलसूरी निवासी अजीत कुमार सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया है।
मुरादाबाद कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। महिला का पति कांस्टेबल है। कोतवाली के मालवीयनगर निवासी विनीता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी बिलारी के गांव ग्वारऊ निवासी सौरभ सिंह से फरवरी 2009 में हुई थी।
सौरभ सिंह मेरठ के लोहिया थाने में तैनात है और मेरठ के जागृति विहार में रहता है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जा रहा है। पीड़िता का आरोप है कि पति सौरभ सिंह आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। कोतवाली थाना जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।