फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तिगरी गंगा मेले में यातायात को संभालने के लिए 15 प्वाइंट पर मुस्तैद होगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहे तिगरी गंगा मेले में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस ने 15 प्वाइंट बनाए हैं। जिन पर तैनात होकर पुलिसकर्मी यातायात को संभालेंगे। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े और मेला जाम मुक्त रहे।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी में लगने वाले गंगा मेले में सड़क और सेक्टर बनाने का काम कई दिनों से चल रहा है। मेला स्थल को मशीनों द्वारा समतल किया जा रहा है। देवोत्थान एकादशी पर मेला का विधि विधान से पूजन के बाद शुभारंभ होगा। हालांकि मेले के शुभारंभ से पहले और दिवाली, भाईदूज के बाद से श्रद्धालुओं का मेला स्थल पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। हाईवे से लेकर तिगरी को जाने वाले प्रत्येक मार्ग पर श्रद्धालुओं के ही वाहन दिखाई देंगे। मेले में लाखों वाहनों के आने से हर समय जाम लगने का डर बना रहता है।
थोड़ी देर का जाम भी परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए यातायात को व्यवस्थित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। यातायात पुलिस ने 15 स्थान चिह्नित किए हैं। जिन पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। किसी भी वाहन के खराब हो जाने पर तुरंत उसे हटाया जाएगा। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मेले में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए नीचे लिखे 15 स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें