फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील मामलों में निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की जाए: एडीजी

सार

बरेली जोन के एडीजी राज कुमार ने बुधवार को गूगल मीट कर मुरादाबाद रेंज के पुलिस अफसरों से गूगल मीट की।गोकशी और अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए इन घटनाओं में शामिल लोगों की सूचनी बनाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।उन्होंने कहा कि संवेदनशील और दो समुदायों से जुड़े मामलों में निष्पक्ष व तत्वर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। बरेली जोन के एडीजी राज कुमार ने बुधवार को गूगल मीट कर मुरादाबाद रेंज के पुलिस अफसरों से गूगल मीट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि संवेदनशील और दो समुदायों से जुड़े मामलों में निष्पक्ष औार त्वरित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने इस दौरान मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिक सक्रिय किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला बीट कर्मियों को एक सप्ताह में एक बार बीट क्षेत्र में भ्रमण करने और महिलाओं की शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपदों में पिंक बूथ सक्रिय किए जाएं। गोकशी और अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए इन घटनाओं में शामिल लोगों की सूचनी बनाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। लूट, हत्या डकैती के आरोपियों पर इनाम दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील और दो समुदायों से जुड़े मामलों में निष्पक्ष व तत्वर कार्रवाई की जाए। किसी भी धार्मिक एवं अन्य आयोजन की वजह से रास्ता बाधित नहीं होना चाहिए। बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और ऐसे लोगों पर निगरानी भी की जाए। मादक पदार्थ की बरामदगी के मामले में प्रत्येक मामले मे स्रोत का पता लगाकर कार्रवाई की जाए।
पुलिस कर्मचारियों की आपराधिक प्रतिविधियों और भ्रष्टाचार संबंधित मामलों में कठोर कार्रवाई की जाए। गुगल मीट के दौरान डीआईजी शलभ माथुर, एसएसपी हेमंत कुमार, के अलावा संभल, बिजनौर, रामपुर और अमरोहा के एसपी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें