मुरादाबाद। कचहरी से पुलिस टीम ने दो आरोपियों को पकड़ लिया और थाने ले गई। सूचना मिलने पर आरोपियों के अधिवक्ता अपने साथियों के साथ थाने पहुंच गए और उन्हें पुलिस को बताया कि आरोपी तारीख पर आए थे। उनके खिलाफ चार्ज फ्रेम हो रहे हैं।
रामपुर जनपद के बिलासपुर निवासी तौफीक और तरसेन गैंगस्टर के आरोपी हैं। बुधवार को दोनों की की तारीख थी। केस में चार्ज फ्रेम हो रहे थे। दोनों आरोपी चाय पीने कचहरी से बाहर आए तो मुरादाबाद की क्राइम ब्रांच एक अन्य धोखाधड़ी के मामले में पकड़ कर थाने ले गई। आरोपियों के अधिवक्ता अपने साथियों के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंच गए। उन्होंने बताया कि आरोपी तारीख पर आए हैं। उनके खिलाफ चार्ज फ्रेम हो रहा है। पुलिस टीम गलत तरीके लेकर आई है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज से जमानत लेने के मामले में क्रइाम ब्रांच जांच कर रही है। पूछताछ के लिए दोनों को लाया गया था। अधिवक्ताओं के माध्यम से कोर्ट कार्रवाई की जानकारी दी गई है। दोनों को कोर्ट कार्रवाई के लिए अधिवक्ताओं को सौंप दिया गया है।