फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों से मारपीट करने वाले गए जेल, वीडियो वायरल

Mon, 19 Nov 2018 06:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
डेमो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मझोली तिराहे पर शनिवार देर शाम हुई मारपीट के वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों को पीटते हुए युवक दिखाई दे रहे हैं तो पुलिसकर्मी भी अपने बचाव में उनको पीट रहे हैं। राहगीरों ने भी पुलिसकर्मियों से मारपीट कर रहे युवकों की पिटाई की, मौके पर  उनमें से दो को पकड़ा गया है। बाद में पुलिस ने तीसरे युवक को भी पकड़ लिया है। तीनों आरोपी  रविवार को जेल भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन


लाइनपार चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सोलंकी की ओर से तीनों युवकों के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट में लिखा है कि वह चेकिंग कर रहे थे। होंडा साइन बाइक पर तीन युवक आए। सिपाही प्रेमपाल ने उनको रुकने के लिए कहा तो गाली गलौज की और डंडे से पिटाई करने लगे।

विज्ञापन


सिपाही जख्मी होकर गिर गया तो उसकी जेब से पर्स भी निकाल लिया। सिपाही को बचाने के लिए चौकी प्रभारी आए तो उनको भी लात, घूंसों और डंडे से पीटा गया। इस दौरान भीड़ के एकजुट होने पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भागने लगे। 

तीनों आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए। लोगों ने उनका नाम मोनू, आदेश और एक अन्य (बर्खास्त सिपाही पुरुषोत्तम) है। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि, आरोपियों में से दो पुरूषोत्तम और आदेश को मौके से ही पकड़ लिया गया था। जबकि तीसरे आरोपी मोनू को मझोला पुलिस ने बाद में पकड़ा है। 
विज्ञापन


उधर, वायरल हुए वीडियो में तीनों आरोपी सिपाही प्रेमपाल से डंडा छीनते हुए नजर आ रहे हैं। उसी डंडे से ही युवकों में से एक ने सिपाही और बाद में चौकी प्रभारी को पीटा है। सीओ हाईवे राजेश कु मार ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया है। पुरुषोत्तम का नाम रिपोर्ट में नहीं लिखा गया था लेकिन बाद में उसका नाम भी जोड़ दिया गया है। इन आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें