फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गाजीपुर जाने से किसानों को पुलिस ने रोका, हंगामा

विज्ञापन
किसानों को नोएडा जाने से रोकती पुलिस। स्रोत : संगठन - फोटो : संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाकबड़ा। गाजीपुर जा रहे किसानों को पुलिस ने हाईवे पर रोक लिया। जिसे लेकर हंगामा हो गया। इसके बाद पुलिस किसानों को गिरफ्तार कर थाने ले आई, जहां देर शाम को किसानों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. नौसिंह मौढ़ा तैय्या से किसानों को साथ ट्रैक्टर ट्राॅलियों से गाजीपुर जाने के लिए निकले। इसकी जानकारी मिलते ही सीओ हाईवे कुलदीप कुमार गुप्ता, एसडीएम राम मनोहर मीना, थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह फोर्स के साथ पाकबड़ा क्षेत्र में सीएनजी पंप के पास बॉर्डर पर तैनात हो गए। पुलिस ने सभी किसानों को रोक दिया। किसान गाजीपुर धरना प्रदर्शन पर जाने की जिद पर अड़े रहे। वहीं पुलिस किसानों को समझाती रही। इस दौरान किसानों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। राष्ट्रीय सचिव डॉ. नौसिंह ने कहा की पुलिस की तानाशाही नहीं चलेगी। हम डरने वालों में से नहीं हैं। हम काफी बार जेल जा चुके हैं। हमको जेल जाने से भी डर नहीं लगता है। सरकार को किसानों की मांग पूरी करनी पड़ेगी। वरना सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस दौरान पुलिस ने दो दर्जन किसानों की गिरफ्तारी करके थाने ले आई। इस दौरान पंकज चौधरी, मोहित चौधरी, वीरेंद्र सिंह, प्रेमपाल सिंह, नितिन चौधरी, सचिन चौधरी, राहुल सिंह, सुदेश, सुरेंद्र सिंह, अफसर, खलील, बाबू खा, सफीक, फहीम, खलील आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें