फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस जाते कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, पुतला छीनने को लेकर खींचतान

Fri, 02 Oct 2020 12:35 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो,  चंदौसी
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदर्शनकारियों को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हाथरस घटना को लेकर कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष विमलेश कुमारी निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंडी समिति पर समर्थकों के साथ एकत्र हुई। साथ ले जाने के लिए पुतला बनाने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रोका, तो कांग्रेसियों ने विरोध शुरू कर दिया है। इसको लेकर कांग्रेसियों और पुलिस के बीच खूब खींचतान हुई। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार, पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


पुलिस ने प्रदेश सरकार का पुतला छीन लिया। इसके बाद कांग्रेसी वही मंडी समिति के पास धरने पर बैठ गए। पूर्व जिलाध्यक्ष विमलेश कुमारी ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। आमजन, गरीब, मजदूर की कोई सुनवाई नहीं है। जो आवाज उठाता है, उसे जबरन दबा दिया जाता है। इस मौके पर त्रिभुवन सिंह, दुर्गेश यादव, मयंक जैन, साजिद कुरैशी, मलिक राजा आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें