फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किशोरी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने 15 जून को तहरीर देकर बेटी के अपहरण करने की शिकायत की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और जांच पड़ताल में जुट गई। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को हिंदुपुुरा खेड़ा में बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अरविंद चंदौसी के मौलागढ़ का रहने वाला है। रिश्ते में किशोरी का चचेरा मामा लगता है। किशोरी के घर पर उसका आना जाना लगा रहता था। इसी दौरान किशोरी को ले गया। इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को अपहरण करने के आरोप में जेल भेज दिया है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें