फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाने वालों की खैर नहीं, पुलिस ने की कुछ ऐसी तैयारी

Fri, 30 Oct 2020 03:21 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
सोशल मीडिया
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर युवतियों के फोटो चुराकर फर्जी आईडी बनाकर महिलाओं को परेशान करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने ऐसे फर्जी 21 अकाउंट्स को बंद कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने ऐसे मामलों की शिकायत करने के लिए 9454401742 नंबर जारी किया है। जिस पर किसी भी समय सूचना दी जा सकती है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया जहां एक ओर लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने का साधन है तो वहीं कभी-कभी कई लोगों के लिए यह जी का जंजाल भी बन रहा है। खासकर महिलाओं के लिए सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल में अपना फोटो लगाना बड़ी मुसीबत का कारण बन जाता है। सोशल मीडिया पर शोहदे कई बार महिलाओं की प्रोफाइल का फोटो चुराकर फर्जी आईडी बना लेते हैं।

महिलाओं को फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजते हैं और अश्लील बातें करते हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पुलिस ऐसा करने वाले शोहदों तक पहुंचने के लिए आईपी एड्रेस को ट्रेस करेगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने महिलाओं से अपील की है कि फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम समेत सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल में फोटो लगाने से बचें।
विज्ञापन


क्योंकि इसका दुरुपयोग फर्जी या क्लोन अकाउंट बनाने मेें किया जा सकता है। महिलाएं अपने सोशल मीडिया अकाउंट की सेटिंग्स में जाकर प्राइवेसी इस प्रकार सेट करें ताकि कोई भी उनकी फोटो न चुरा सके। साइबर एक्सपर्ट विजय श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया पर लगाई गई फोटो का साइबर अपराधी गलत इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें