अगवानपुर के शिक्षक के दस्तावेजों पर फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश घूमने और वहां अपराध करने के आरोपी युवक की तलाश में शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। शिक्षक ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को पुलिस अफसरों को तहरीर दी है।
मुगलपुरा थाने के पीछे रहे वाले जिम्मी नकवी ने अगवानपुर निवासी शिक्षक यावर रजा नकवी के कागजातों के जरिये पासपोर्ट बना लिया था। उसने चौदह देशों की यात्रा की। इसके अलावा विदेश में उसने अपराध भी किया। एलआइयू और अन्य जांच एजेंसियों में उसका अपराध पकड़ा गया है।
अगवानपुर के शिक्षक यावर रजा नकवी शुक्रवार को एसपी सिटी से मिले। उन्होंने बताया कि जब वह सरकारी नौकरी में नहीं थे तो रोजगार की तलाश का रहे थे। उस समय उसके चचेरे भाई जिम्मी नकवी ने सऊदी अरब में नौकरी लगवाने का झांसा देकर कागजात ले लिए थे। इन कागजातों के जरिये ही फर्जी पासपोर्ट बनवाए थे।
शिक्षक ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर भी दी। मुगलपुरा पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी। लेकिन आरोपी फरार हो गया।