फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी में दो हाईटेंशन लाइनों पर गिरा पेड़, फ्लैशओवर हुआ

Thu, 09 Apr 2026 12:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। आंधी बारिश के दौरान कुंदरकी ब्लॉक के ग्राम गदीपुर के रकबे में हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिर गया था, डबल पोल झुक गया और एक पोल टूटने से विद्युत तार भी सड़क पर गिर गए थे। बताते हैं कि गदीपुर के कुछ ग्रामीण विद्युत कर्मी के साथ सड़क पर गिरे एक खंभे और कुछ तारों को साइड करके हटे ही थी तभी क्षतिग्रस्त इस विद्युत लाइन में करंट दौड़ गया और कुछ लोग के घरों में बिजली आ गई जिसके बाद खलबली मच गई कि आखिर करंट कहां से आया जबकि कुंदरकी बिजली घर में विद्युत पोल गिरने की वजह से कमालपुर फीडर का शटडाउन कर दिया गया था। बताते हैं कि ग्रामीण सड़क से पोल और तारों को हटाया था ताकि लोगों को आवागमन प्रभावित न हो सके। जैसे ही ग्रामीण अब तक घरों पर पहुंचे तो अचानक कुछ घरों में बिजली जल गई जिसको देखकर लोग सकपका गए। गनीमत रही कि उस वक्त ग्रामीणों के हाथों में तार नहीं थे, नहीं तो बड़ा विद्युत हादसा हो सकता था। वहीं जानकारी मिलने पर बिजलीघर में ड्यूटी पर कार्यरत एसएसओ के होश उड़ गए कि आखिर क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन में करंट कहां से आया है। बाद में पता चला कि कुंदरकी डींगरपुर सड़क से सटे ग्राम मझोली खास में 132 केवी बिजलीघर से भैसोड़ से ताहरपुर बिजलीघर को 33 केवी की हाईटेंशन लाइन जा रही है और उसी के नीचे कुंदरकी बिजलीघर के कमालपुर फीडर की 11 केवी की हाईटेंशन लाइन भी बनी हुई है। बताते हैं कि आंधी के दौरान पेड़ गिर गया और दोनों हाईटेंशन लाइनों से जा लगा जिसकी वजह से फ्लैशओवर हो गया जिसकी वीडियो पर सामने आई है। माना जा रहा है कि कमालपुर फीडर की विद्युत लाइन पर भी पेड़ गिरने की वजह से 33 केवी की हाईटेंशन लाइन से करंट दौड़ा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें