फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजार में किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट है। शुक्रवार को पुलिस ने बाजारों में भ्रमण कर संदिग्धों की तलाशी ली। इसी के साथ दुकानदारों से सतर्कता बरतने की अपील की गई। पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया है।
विज्ञापन

धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज आदि पंच पर्वों पर बाजारों में बढ़ी भीड़ को ले पुलिस ने बाजारों में भ्रमण किया। कांठ थाने के निरीक्षक सुदेश पाल सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी राहुल राघव, उपनिरीक्षक संजीव कुमार व महिला उपनिरीक्षक सोमन ने फोर्स को साथ भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध लोगों की तलाशी भी ली। खासकर ज्वेलर्स दुकानदारों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया। पुलिस ने दुकानदारों से अपील की है कि वह अपने यहां लगे सीसीटीवी कैमरों को संचालित रखें।
पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया। वाहनों की तलाशी ली गई। पुलिस ने रात्रि गश्त भी बढ़ाई है। पुलिस कर्मियों को संपर्क मार्गों पर पैनी निगाह रखने को कहा गया है। ग्राम सुरक्षा समितियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। वहीं दिवाली सहित अन्य त्योहार सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए एसडीएम कांठ मयंक कुंडू ने क्षेत्र को अलग-अलग हिस्सों में विभाजित कर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें