फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ईद को लेकर पुलिस अलर्ट, बारिश में ईदगाह पहुंचे एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ईद के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को एसएसपी सतपाल अंतिल ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ शहर में पैदल घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ईदगाह मैदान भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ईद की नमाज को लेकर ईदगाह क्षेत्र को 11 सेक्टर में बांटा गया है। पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों लगाए गए हैं जबकि नमाज के दौरान पांच ड्रोन से भी निगरानी की किए जाने की व्यवस्था की गई है। ईदगाह के सामने ही कंट्रोल बनाया गया है जहां से पुलिस अधिकारी और कर्मचारी निगरानी करेंगे। इनके अलावा नौ सीओ, पांच इंस्पेक्टर, 100 दरोगा, 275 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल, 25 महिला सिपाही तैनात की गई हैं। पूरे क्षेत्र में 100 सीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 30 ऊंची इमारत पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। चार वॉच टावर बनाए गए हैं, जहां से भीड़ पर नजर रखी जाएगी। शुक्रवार की शाम एसएसपी सतपाल अंतिल और एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बारिश में ही शहर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी और ईदगाह मैदान का निरीक्षण किया। ईदगाह कमेटी के पदाधिकारी और लोगों से भी बात की। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें