फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

Tue, 07 Apr 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ/ भोजपुर। कांठ क्षेत्र में एमएसटी-11 की प्रभारी उपनिरीक्षक सोनम, उपनिरीक्षक प्रीति सहित महिला सिपाही पिंकी ने महिलाओं, युवतियों, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए चल रही योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही उन्हें पंफलेट वितरित किए। वहीं उमरी कलां चौकी क्षेत्र में महिला सिपाही विमला भारती ने महिलाओं को 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 व 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन सहित हेल्पलाइन नंबर 1078, 181, 112 आदि के बारे में बताया। भोजपुर पुलिस की टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी आपात स्थिति में बिना झिझक इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें