फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली पिस्टल दिखाकर महिला से पर्स लूटा, पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी ने पकड़ा बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में नकली पिस्टल दिखाकर महिला से पर्स लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाश को यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक और मुख्य आरक्षी ने फव्वारा चौक पर घेराबंदी कर दबोच लिया है। एसएसपी ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर दरोगा और सिपाही को सम्मानित किया है।
विज्ञापन

एसपी यातायात अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर यातायात पुलिस के दरोगा जसवीर सिंह और सिपाही संजीव कुमार फव्वारा चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक सवार युवक हाथ में पिस्टल लेकर काफी तेजी से आता दिखाई दिया। पुलिस वालों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने बाइक की गति और बढ़ा दी। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजू सैनी बताया। वह पाकबड़ा के बड़ा मंदिर सैनियों वाला मोहल्ला निवासी है। पिस्टल की जांच की गई तो वह नकली निकली। आरोपी राजू से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह डीआरएम आफिस के पास रहने वाली दलजीत कौर से पर्स लूटकर भाग रहा था। आरोपी राजू सैनी को सिविल लाइंस पुलिस को सौंप दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने दरोगा जसवीर सिंह और सिपाही संजीव कुमार को पांच हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें