फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गैंगस्टर का पासपोर्ट बनवाने वाले महफूज को तलाश रही है पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। गैंगस्टर दीपक पहल उर्फ बॉक्सर का फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाला अगवानपुर निवासी फहफूज खान उर्फ भूरा दलाल को पुलिस तलाश कर रही है। वह अपने घर से फरार है, उसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिशें भी दे रही है।
विज्ञापन

देश के टॉपटेन गैंगस्टरों में शामिल हरियाणा के गली नंबर तीन गांधी नगर थाना गन्नौर जनपद सोनीपत निवासी दीपक पहल उर्फ बॉक्सर ने 19 दिसंबर 2022 को अपनी मूल पहचान छिपाते हुए रवि अंतिल पुत्र मनोज अंतिल निवासी गांव गोपालपुर नत्थानंगला उर्फ कोकरपुर थाना छजलैट मुरादाबाद के नाम से एक पासपोर्ट बनवाया था। जांच में पासपोर्ट फर्जी पाया गया। जिसे बनवाने में मुरादाबाद के अगवानपुर निवासी फहफूज खान उर्फ भूरा दलाल ने उसकी मदद की थी। पुलिस ने दर्ज एफआईआर में फहफूज और थाने के सिपाही अजीत सिंह का नाम भी शामिल किया है। पुलिस आरोपी महफूज को पकड़ने के लिए दबिशें दे रही है। लेकिन वह अपने घर से फरार है। थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ व विवेचक राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि उसे महफूज को पकड़ने के लिए दबिशें दी जा रही है।
वहीं दूसरी ओर पुलिस और खुफिया विभाग की आंखों में धूल झौंक कर फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले लोग क्षेत्र में सक्रिय हैं। कांठ थाना क्षेत्र के गढ़ी, सलेमपुर और उमरी कलां में ऐसे लोग रहते हैं जो सीधे साधो लोगों को जाल में फंसाकर पासपोर्ट बनवाने का काम करते हैं। इसी के साथ छजलैट थाना क्षेत्र में भी फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले सक्रिय हैं। यह लोगों के पासपोर्ट बनवाकर उन्हें विदेश में अच्छे काम पर भेजने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूलते हैं। पहले कई ऐसे मामले प्रकाश में आ चुके हैं, जिनमें लोगों को विदेश में अच्छी नौकरी के सपने दिखाए गए और वहां जाने के बाद युवकों को सिर्फ मजदूरी करने के लिए ही मिली। फर्जी पासपोर्ट बनवाने वालों के खिलाफ आज तक कभी भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे उनके हौंसते बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें