फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में ई-कचरा जलाते दो सगे भाई गिरफ्तार, 51 बोरी ई-कचरा भी बरामद

विज्ञापन
नागफनी पुलिस द्वारा नवाबपुरा गुडिया बाग में पकडा गया ईकचरा। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। पिछले काफी समय से थाना नागफनी के पीछे गुड़िया बाग में चल रहे ई-कचरा जलाने के धंधेबाजों को पुलिस ने पकड़ लिया। सीओ कोतवाली ने नागफनी पुलिस के साथ छापा मारकर दो युवकों को ई-कचरा जलाते पकड़ा। उनके पास से 51 बोरी ई-कचरा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

कोतवाली सीओ इंदू सिद्धार्थ को सूचना मिली कि कुछ लोग थाना नागफनी के पीछे ई-कचरा जलाने काम करते हैं। इस पर उन्होंने थाना नागफनी पुलिस को साथ लेकर गुड़िया बाग स्थित एक घर में छापा मारा तो वहां ई-कचरा जलता पाया। मौके पर दो युवक भी मौजूद मिले। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक ने अपना नाम दानिश अली व दूसरे ने वसीम बताया। इसके अलावा मौके से 51 बोरी ई-कचरा भी बरामद किया गया। एसएचओ नागफनी सुनील कुमार ने बताया कि इस मामले में उप निरीक्षक सोमपाल सिंह की ओर से ई-कचरा जलाने के आरोप में दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार को दोनों को चालान भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक सगे भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें