फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नारायणपुर छंगा में तनाव के बीच पुलिस तैनात

Tue, 21 Apr 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। नारायणपुर छंगा गांव में तनाव के बीच पुलिस तैनात है। बीच बीच में पुलिस गांव की सड़कों पर पैदल मार्च कर रही है। ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन




16 अप्रैल की रात गांव में भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह के जन्मदिन समारोह के दौरान आंबेडकर पार्क के पास गाड़ियां खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों तरफ से लाठी-डंडे से हमला किया गया और पथराव हुआ। इस दौरान आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई थी। दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए थे। इसके बाद से गांव में पुलिस-पीएसी के जवान तैनात हैं।

गांव की सड़कों पर पुलिसकर्मी गश्त करते नजर आते हैं लेकिन ग्रामीण कम संख्या में ही नजर आ रहे हैं। इस समय ग्रामीण गेहूं की फसल की कटाई और गहाई में भी लगे हुए हैं। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह का कहना है कि गांव में पूरी तरह से शांति है। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात है।
विज्ञापन




-

कांग्रेस ने की न्यायिक जांच की मांग



ठाकुरद्वारा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नारायणपुर छंगा प्रकरण में एसडीएम को ज्ञापन दिया और घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने घटना की न्यायिक जांच, दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई और निर्दोषों का उत्पीड़न न होने देने की मांग भी की। घायलों का सरकारी खर्चे पर इलाज करने, क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत करने, गांव में स्थिति पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष मोहम्मद सादिक सिद्दीकी, जिला महामंत्री संजीव सिंघल, अनुज चौधरी, अबरार सैफी, राजपाल सिंह, राकेश चंद्र, कन्हैयालाल, शरद, फिरासत समेत अन्य शामिल रहे। एसडीएम प्रीति सिंह ने बताया कि ज्ञापन को उच्च अधिकारियों को सौंप दिया गया है। संवाद

-



किसी होगी निष्पक्ष जांच जनप्रतिनिधि नहीं जाने दिए जा रहे गांव



ठाकुरद्वारा। समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नवीन कुमार यादव ने कहा है कि रविवार को पार्टी की सांसद रुचि वीरा को पुलिस प्रशासन ने गांव में नहीं जाने दिया। इससे गांव के लोग जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी बात नहीं रख सके। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़ित पक्ष को निष्पक्ष जांच कर न्याय देने की मांग नवीन यादव ने की है। वहीं कहा है कि पार्टी हाई कमान का प्रतिनिधिमंडल भी नारायणपुर छंगा आ सकता है।

कुरुक्षेत्र। पुरुष छात्रावास के बाहर सूनसान मिल्क बूथ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें