फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फहीम एटीएम को नहीं पकड़ सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पैरोल लेकर फरार हुए कुख्यात अपराधी फहीम एटीएम अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। पुलिस टीमें उसकी तलाश में बेंगलुरु से लेकर मुंबई, गोवा में भी तलाश कर चुकी है।
विज्ञापन

कांठ के उमरी कलां निवासी फहीम एटीएम को हत्या के एक मामले में पांच मई 2022 को बिजनौर जेल से लाकर मुरादाबाद कोर्ट में पेश किया गया था। यहां से लौटते समय फहीम एटीएम को पुलिस उसके कहने पर पाकबड़ा स्थित उसके एक रिश्तेदार के मकान में उसकी पत्नी से मिलाने ले गई थी। इस दौरान आरोपी पुलिस कर्मियों को बीयर पिलाकर कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गया था। उस पर बरेली जोन के एडीजी ने एक लाख का इनाम घोषित किया था।

17 जून 2022 को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उसे पाकबड़ा क्षेत्र में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे वापस बिजनौर जेल भेजा गया था। यहां से प्रशासनिक आधार पर फहीम को सीतापुर जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। आरोपी ने खुद को बीमार बताकर इलाज के लिए हाईकोर्ट ने अर्जी दाखिल की थी। 18 मई 2023 में उसे तीन माह की पैरोल सशर्त स्वीकृत कर दी थी लेकिन जेल से बाहर निकलते ही फहीम एटीएम फरार हो गया। समय अवधि पूरी होने के बाद फहीम हाजिर नहीं हुआ तो सीतापुर जेल प्रशासन की ओर से मुरादाबाद पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। डीआईजी मुनिराज जी ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस टीमें, बेंगुलरु, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र के मुंंबई और गोवा में तलाश कर चुकी हैं। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि फहीम एटीएम की तलाश में टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें