फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 31 तक बनाए 54 मॉडल शॉप, एक सप्ताह में करें महिला मेटों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सीडीओ सुमित यादव जिले में बन रही 54 मॉडल शॉप का निर्माण 31 जनवरी तक पूर्ण करने तथा मनरेगा कार्यों की निगरानी के लिए महिला मेटों का चयन एक सप्ताह में कर उसकी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

वह विकास भवन सभागार में गौशाला, बेसिक स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, कायाकल्प, पंचायती राज, अमृत सरोवर, पीडीएस शॉप और प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। मॉडल शॉप निर्माण की समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को 31 जनवरी तक 54 मॉडल शॉप का शत-प्रतिशत निर्माण कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि मनरेगा योजना की महिला मेटों का चयन किया जाना है, लेकिन जिले में इसकी प्रगति धीमी है। जिसे गंभीरता से लेते हुए सभी बीडीओ को एक सप्ताह के अंदर महिला मेटों की चयन प्रकिया नियमानुसार पूर्ण कराने को कहा।
ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत सभी खंड विकास अधिकारियों को 10-10 आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प के अंतर्गत जनवरी के अंत तक निर्माण कार्य पूर्ण कराने को कहा। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में 16 पैरामीटर पर 26 स्कूल पाए गए। शेष कार्य दस दिन के अंदर कायाकल्प कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बीएसए को निर्देश दिये गए की 10 दिन के अंदर कायाकल्प के कार्य पूर्ण करें। ताकि 26 स्कूल 16 पैरामीटर से ऊपर हो जाएं। जहां चहारदीवारी नहीं है वहां चहारदीवारी का काम किया जाए। इस मौके पर डीडीओ जीबी पाठक समेत सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें