मैनाठेर। होली के त्योहार और जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने क्षेत्र में व्यापक पैदल मार्च किया। पुलिस ने कस्बे के मुख्य बाजार, संवेदनशील मोहल्लों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त की। इस पैदल मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी किरन पाल सिंह ने किया। उनके साथ उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम अजय कुमार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस टीम ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर त्योहार को आपसी भाईचारे से मनाने की अपील की। थाना प्रभारी ने अफवाह फैलाने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया। इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना और आमजन में विश्वास मजबूत हुआ।